BOKARO : नगर निकाय चुनाव के बाद बोकारो धनबाद में मतगणना जारी है. आंकड़ों का ऊपर नीचे जाना प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ा रहा है. कई उम्मीदवार पहले राउंड से आगे बढ़ते हैं तो फिर रुकने का नाम ही नहीं लेते. जैसे ही वो बढ़त बनाते हैं समर्थकों आंखें चमकने लगती है. उन्हें तो उस पल ही जीत का अहसास होने लगता है. लेकिन अंतिम परिणाम तक संयम रखना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ नगर परिषद, अध्यक्ष पदः शबरी पाल ने शेख सेलिना सुल्ताना को 2353 वोट से दी मात
बोकारो जिले में दो निकाय है – चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद. चास नगर निगम की बात करें तो यहां भाजपा, कांग्रेस, झामुमो सहित JLKM के समर्थक प्रत्याशी खड़े हैं. भाजपा की ओर से समर्थन मिला है अविनाश कुमार को. जिनके लिए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ तक ने कैंपेन किया. पहले राउंड के बाद फिलहाल वो कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जमील अख्तर से पीछे चल रहे हैं. जमील अख्तर के समर्थक उन्हें विजेता मान कर चल रहे हैं.
पहले राउंड के बाद जमील अख्तर के खाते में 5096 वोट हैं. वहीं अविनाश कुमार के खाते में 2590 वोट हैं. फिलहाल इन्हीं दोनों में प्रतिद्वंदिता चल रही है.
बोकारो के दूसरे निकाय, फुसरो नगर परिषद की बात करें तो यहां अध्यक्ष पद के दावेदारों में निर्मला देवी बीना कुमारी से आगे चल रही हैं. पहले राउंड के बाद निर्मला देवी को 3949 मत मिले हैं, जबकि बीना कुमारी को 2624 मत प्राप्त हुए हैं.
धनबाद नगर निगम की तरफ नजर दौड़ आए तो वहां संजीव सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे चल रहे हैं. पहले राउंड की समाप्ति के बाद संजीव सिंह को 15791 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि चंद्रशेखर अग्रवाल को 10524 वोट प्राप्त हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : वन विभाग की गाड़ियों पर लाठी डंडे से हमला, पांच वनकर्मी घायल
