RANCHI : शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इस बैठक में कुल 30 प्रस्ताओं को स्वीकृति मिली. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने इन निर्णयों की जानकारी दी.
10 पंचायतों में नारी अदालत
केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित ‘मिशन शक्ति’ के तहत हेमन्त कैबिनेट ने प्रथम चरण में राज्य के 10 पंचायतों में नारी अदालत लगाने की स्वीकृति दी है. यह नारी अदालत प्रथम वर्ष में महिलाओं से संबंधित जागरूकता अभियान चलाएंगे. इसमें 7 से 11 महिलाओं का समूह होगा.
इसे भी पढ़ें : झारखंड की किशोरियों को मिल रहा है सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ
मुख्यमंत्री विदेश दौरे की स्वीकृति
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता वाले प्रतिनिधिमंडल को दावोस-क्लोस्टर्स, स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम एनुअल मीटिंग 2026 में भाग लेने और लंदन में अन्य कार्यक्रमों की स्वीकृति दी गई है.
अन्य प्रस्ताओं पर स्वीकृति
पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत बरलंगा-नेमरा-कसमार पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु जमीनों से संबंधित कार्य को सम्पन्न करने की स्वीकृति.
झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार के माध्यम से जैनामोड़ के तिलका मांझी चौक से फुसरो के निर्मल महतो चौक तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए ₹157,89,69000 की स्वीकृति.
राज्य के सभी थानों में CCTV कैमरा लगाने की योजना के तहत वर्तमान में 606 पुलिस थानों में कुल 8854 CCTV कैमरा लगाने हेतु ₹134,00,00,000 की स्वीकृति. इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताओं पर भी स्वीकृति दी गई.
इसे भी पढ़ें : शिबू सोरेन जयंती पर 11 जनवरी को खेलगांव में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड संवाद
