RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने-अपने क्षेत्रों की जन समस्याओं से अवगत कराया और उनके त्वरित समाधान का आग्रह किया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मनरेगा का महाघोटाला! अरबों की लूट, Loktantra19 के हाथ लगे चौंकाने वाले सबूत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमजनों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लोहरदगा जिला एवं नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इसे भी पढ़ें : झारखंड नगर निगम चुनाव में बड़ा बदलाव, EVM की जगह बैलेट पेपर से होगा मतदान
मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
इसे भी पढ़ें : निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, देवघर में दर्ज FIR रद्द
