रांची : बंगाल सरकार के द्वारा झारखंड सीमा सील किये जाने मामले में राजनीति गर्मा गयी हैं असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शरमा भी अब इसमें कूद गये हैं श्री शरमा ने कहा कि बंगाल सरकार की विफलता की वजह से बंगाल के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। लेकिन मैं हैरान हूँ कि ममता दीदी अपनी नाराज़गी अपने अफसरों पर नहीं, बल्कि झारखंड की जनता पर निकाल रही हैं। वह राज्य की सीमा सील कर झारखंड की जनता को सबक सिखा रही हैं, और झारखंड के मुख्यमंत्री मौन हैं।केंद्र में भाजपा सरकार ने भी कहा है कि बंगाल की बाढ़ में झारखंड की कोई गलती नहीं है। यह विषय किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है, यह झारखंड की जनता के सम्मान की बात है। लेकिन झामुमो ने चुप्पी इसीलिए साधी है क्योंकि उनके लिए राजधर्म से बड़ा राजनीति का धर्म है। झारखंड की जनता को सोचना चाहिए कि जो पार्टी अपने राज्य की गरिमा की रक्षा नहीं कर पा रही है, क्या ऐसी पार्टी को आपको फिर से मौक़ा देना चाहिए?
बंगाल सरकार के द्वारा झारखंड सीमा सील किये जाने पर हेमंता विश्व शरमा ने कहा?
You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Loktantra
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -