रांची : केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि झारखंड को चील कोवे की तरह नोच-नोच कर खा रहे हैं सत्ताधारी दल के लोग ।उन्होने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार की अती है अन्याय की पराकाष्ठा है यहाँ नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं बेटियों का क्या हाल है ? कानून और व्यवस्था की स्थिती है ऐसी है कि कोई सुरक्षित नहीं है बालू से लेकर खनिज सब खा रहे हैं। जल जीवन मिशन का पैसा पूरा बर्बाद कर दिया, प्रधानमंत्री ने हर घर जल के लिए पैसा भेजा एक गाँव में पैसा नहीं पहुंचा आखिर ये पैसा कहा गया? साथ ही कहा कि 5 साल तक बेरोजगारों को एक नौकरी नहीं दी और अब चुनाव के समय 10-10 किलोमीटर तक दौड़ा रहे हैं। युवाओं की जान जा रही है।कहा पूरे झारखंड में जो हो रहा है डेमोग्राफी चेंज ये भयाभय है भयानक है और इसलिए झारखंड को बचाना भारतीय जनता पार्टी का कर्तव्य है।सरकार ने 5 साल में एक वादा पूरा नहीं किया 2 हजार रुपए चूल्हा खर्च देने का वादा किया था अब चुनाव के समय केवल 1 हजार रुपए पकड़ाकर जाल बिछा रहे हैं, केवल वोटों के लिए। भारतीय जनता पार्टी इसे उजागर करेगा और इस सरकार को उखाड़ कर फैंकेगी।
