L19 Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर की जगह 14 नवंबर की रात झारखंड के दो दिनी दौरे पर रांची पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 14 नवंबर को रात आठ बजे विशेष विमान से प्रधानमंत्री रांची पहुंचेंगे और वहां से सीधा राजभवन जायेंगे। राजभवन मं उनका रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम है। अगले दिन यानी 15 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा स्मृति पार्क जायेंगे। यहां पर 15 मिनट बीताने के बाद वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जायेंगे। इस संशोधित कार्यक्रम को लेकर रांची और खूंटी जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य के अन्य वरीय पदाधिकारी अब नये सिरे से तैयारियों में लग गये हैं। प्रधानमंत्री करीब 18 घंटे से ज्यादा समय झारखंड में व्यतीत करेंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर झारखंड में उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने की। बैठक में डीजीपी, गृह सचिव, एडीजी अभियान, आइजी अभियान सहित कई आला अधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे को लेकर राजधानी रांची और खूंटी में की जा रही सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गयी। बैठक के बाद मुख्य सचिव बिरसा चौक पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सड़क के किनारों को पाटा जा रहा है। अधिकांश कट बंद कर दिये गये हैं। तीन हजार से अधिक जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 14 नवंबर को रात आठ बजे पहुंचेंगे रांची
Leave a comment
Leave a comment