हजारों की संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने हरमु मुक्ति धाम में किया अंतिम संस्कार
L19/DESK : करम पर्व के दूसरे दिन यानी 26 सितंबर को दोस्तों के साथ उड़ीसा स्थित पुरी बीच घूमने गए झारखंड CMO में कार्यरत और आदिवासी समाज के उभरत हुआ युवा समाजसेवी विशाल लिंडा का समुद्र में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बताया गया कि विशाल अपने दोस्तों के साथ पुरी घूमने गया था जहां नहाने के क्रम में तेज़ गति से आए समुद्री लहरों कि चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इस दौरान दोस्तों ने बचाने का भी प्रयास किया परंतु समुद्र की गहराई अधिक होने के कारण डूब गए और बहुत प्रयास के बाद लोकल गोताख़ोरों के प्रयास से बाहर निकाला गया जहां पेट में अत्यधिक पानी घुसने के कारण उनकी मौत हो गई।
इधर जैसे ही विशाल के पुरी बीच में डूबने की खबर घर वालों को दिया गया परिवार वाले सदमे में आ गए और तुरंत अनन फानन में कुछ रिश्तेदार पुरी के लिए रवाना हुये। सारा प्रक्रिया पूरा करने के बाद आज सुबह 4 बजे शव रांची लाया गया, जहां सुबह 10 बजे हजारों भीड़ की उपस्थिति में हरमु मुक्तिधाम में विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
बताते चले कि विशाल लिंडा की उम्र मात्र 26 साल थी और वह CMO रांची में काम करता था। बहुत ही सीधा और बड़े बुजुर्गों को आदर देने वाला विशाल आदिवासी समाज का उभरता हुआ युवा समाजसेवी था। आदिवासी समाज की हक अधिकार की लड़ाई में हमेशा आगे रहता था। आज आदिवासी समाज एक उभरता हुआ युवा समाजसेवी को खो दिया।