L19 DESK : आज यानि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी 1607 किसान समृद्धि केंद्र झारखंड को समर्पित करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पीएम मोदी राजस्थान के सीकर से 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र देश को समर्पित करेंगे। प्रदीप वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए संकल्पित है। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है।
इसी क्रम में 27 जुलाई को देश भर के किसानों को 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्रों की सौगात प्रधानमंत्री देंगी। जिसमे से 1607 केंद्र झारखंड राज्य में हैं। डॉ प्रदीप वर्मा बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इन सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में किसान भाई शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि किसान समृद्धि केंद्र किसानों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि है महत्वपूर्ण है.। केंद्र पर किसानों की कृषि संबंधी हर प्रकार की समस्याओं का निदान उपलब्ध होगा। केंद्र पर खाद, बीज, दवा, कीटनाशक, मिट्टी जांच की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी।