
L19/Bokaro : जरीडीह प्रखंड के जैना पंचायत के हरि मंदिर के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल की अध्यक्षता में हुई। संचालन बीस सूत्री सदस्य अमर मिश्रा ने किया। पंचायत अध्यक्ष रितेश मिश्रा ने कहा कि बेरमो विधायक अनूप सिंह के द्वारा पुरे प्रखंड में छोटे बड़े सभी प्रकार के विकास कार्य किये जा रहे हैं।
17 पंचायत में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। जैना पंचायत में पार्टी के सदस्य एक जुट हैं। अब गांव की माता बहनों को जोड़ना होगा। मौके पर प्रखंड महासचिव अविनाश माधव, जैना सचिव बिष्णु दास, बबलू दास, सुदामा दास, शत्रुघ्न जय सिंह, विजयमल राजू आदि मौजूद रहे।
