L19 Palamu : 6 लडको ने मिलकर एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला पलामू जिले के हुसैनाबाद का है। 6 लड़कों ने ना केवल किशोरी के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया बल्कि पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। अत्यधिक खून बह जाने की वजह से पीड़िता की हालत नाजुक है। पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पीड़िता का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी जगरनाथ धान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जाने पूरा मामला
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर रात की है। पीड़िता के घरवाले गांव में ही एक शादी समारोह में गए थे। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही 6 युवकों ने नाबालिग को अगवा कर लिया और करीब 8 किमी दूर एक खेत में ले गए। वहां, सभी आरोपियों ने बारी-बारी से पीड़िता का रेप किया और इसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। रात को करीब 10 बजे खेत की ओर किसी को आता देख आरोपी पीड़िता को अधमरी हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। बताया जाता है कि आरोपियों ने पीड़िता के साथ तकरीबन 2 घंटे तक दरिंदगी की। इससे पीड़िता बेहोश हो गई।
उसे जब होश आया तो किसी तरह भागकर घर पहुंची। वो खून से लथपथ थी। घर पहुंचकर पीड़िता बेहोश होकर गिर गई। जब घरवाले शादी समारोह से वापस लौटे तो किशोरी की हालत देखकर सन्न रह गए। पानी छिड़कर पीड़िता को होश में लाया तब उसने सभी आरोपियों के नाम बताए। जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने एक आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी जबकि बाकी फरार हो गए। परिजन और ग्रामीण आज सुबह पीड़िता और दुष्कर्म के एक आरोपी को लेकर हुसैनाबाद थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी।