
L19 DESK : राज्य में तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के साथ-साथ प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कुछ जिलों में तो 40 के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के 16 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार होने की उम्मीद जताई है।
कौन स जिला रहा सबसे अधिक गर्म
बता दें की पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रहा जबकि सबसे कम न्यूनतम 20 डिग्री गढ़वा का में दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राहत भरी खबर यह है कि 12 से 16 मई तक दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जबकि 15 मई को राज्य में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
कुछ ऐसा रहेगा तापमान
- 12 मई अधिकतम 39, न्यूनतम 25
- 13 मई अधिकतम 39, न्यूनतम 26
- 14 मई अधिकतम 40, न्यूनतम 26
- 15 मई अधिकतम 40, न्यूनतम 27 (तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)
