नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के साथ विभिन्न मंत्रालयों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी शामिल होकर प्रमुख नीतिगत विषयों पर चर्चा करेंगे.
जानकारी के अनुसार यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक स्तर पर हालात तेजी से बदल रहे हैं, खासकर ग में जारी तनाव के मद्देनजर भारत की तैयारियों और रणनीति का आकलन जरूरी हो गया है. इससे पहले 1 अप्रैल को भी प्रधानमंत्री ने इसी मुद्दे पर उच्चस्तरीय समीक्षा की थी, जिसमें संभावित प्रभावों और आवश्यक कदमों पर विचार किया गया था.
सरकारी जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम उत्पादों विशेष रूप से एलएनजी और एलपीजी की आपूर्ति, साथ ही देश में बिजली की उपलब्धता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो. इसके साथ ही जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने और बाजार में स्थिरता बनाए रखने के उपायों पर भी चर्चा हुई है.
बैठक में कृषि क्षेत्र पर संभावित असर को भी गंभीरता से लिया गया है, खासकर उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर. सरकार ने खरीफ और रबी दोनों मौसमों के लिए पर्याप्त भंडार बनाए रखने और वैकल्पिक स्रोतों की तलाश पर जोर दिया है, ताकि खाद्य सुरक्षा पर कोई असर न पड़े.
दरअसल, हाल ही में इरान और इसराईल से जुड़े घटनाक्रमों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ना तय माना जा रहा है. ऐसे में भारत सरकार अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक रणनीति के जरिए ऊर्जा, खाद्य और ईंधन सुरक्षा सुनिश्चित करने पर फोकस कर रही है.
पीएम मोदी की आज अहम बैठक, सीएसएस में सुरक्षा और आपूर्ति पर मंथन
Political Editor & Ground Journalist - He Does the work of writing the ground reports for this website. He is in the profession of journalism since last 4 years. Till now he has worked in organization like The Followup, The Fourth Pillar, TNP News, Bhaskar . He has obtained BJMC from MANNU Hyderabad
Leave a comment
Leave a comment
