रांची : रांची के मोराबादी मैदान में चल रहा “सशक्त सेना,समर्थ भारत” का तीन दिवसीय कार्यक्रम अब संपन्न हो गया हैं। बता से इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आये झारखण्ड के रराज्यपाल संतोष गंगवार के द्वारा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में किया गया था। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह भी शामिल हुए।इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कहा कि भारत की सशस्त्र सेनाएं दुनिया में अपने शौर्य, पराक्रम और साहस के लिए जानी जाती है। इन सैनिकों की वीरगाथा इनका पराक्रम हम सुनते रहे हैं। यह पहला अवसर है जब रांची में सेना के कौशल, शौर्य और पराक्रम देखने का अवसर मिला। पूर्वी कमान की ओर “नो योर आर्म्ड फोर्सज” की थीम पर आयोजित देश की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी (डिफेंस एक्सपो 2024) रांची के मोराबादी मैदान में किया गया।यह प्रदर्शनी हमारे सेना के शौर्य, पराक्रम, साहस, शहादत और सेवा का प्रतीक है। युवाओं को प्रेरणा देती यह प्रदर्शनी देश सेवा का जज्बा पैदा करने वाली होगी।रक्षा हथियार के मामले में देश आत्मनिर्भर हो रहा है। अत्याधुनिक हथियार जवानों को मिल रहे हैं। जो दुश्मनों पर भारी पड़ रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं। और सेना को हर अत्याधुनिक हथियार जैसे सुविधा से लैस करवा रहे हैं। प्रदर्शनी में नई पीढ़ी के उन्नत हथियार मौजूद रहे। कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर आज सैन्य जवानों ने जो शौर्य, पराक्रम दिखाया है। वह प्रदर्शनी नहीं है, वह इस बात का प्रतीक है कि, यह अमृतकाल का भारत है। जहां की सेना बहुत मजबूत हो चुकी है। भारत किसी से डरता नहीं, अब आंखों में आंखें डालकर बात करता है। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में कमांडर जेके सिंह साहब से हमारी मुलाकात हुई। जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने बड़े हीं गर्मजोशी से हाथ मिलाया और कंधे पर हाथ रखा। जिससे हम कह सकते हैं कि वह कमांडर हीं नहीं, एक नेक दिल इंसान भी हैं । इसके लिए मैं अपनी ओर से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ , कमांडर जेके सिंह साहब, सैन्य अधिकारीयों तथा जवानों के प्रति आभार प्रकट करता हूं, सैल्यूट करता हूं, अभिनंदन करता हूं। विशेष कर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जिनके प्रयास से रांची में की गई सैन्य प्रदर्शनी के कारण रांची की युवा को सेना के बारे में नजदीक से जानने व समझने का अवसर मिला। यह रांची के लिए ऐतिहासिक व अविस्मरणीय आयोजन रहा। हमारी सेना हमारे राष्ट्र की ताकत है। हमारे इस ताकत को रांची की जनता ने देखा ।
मोरहाबादी मैदान चल रहे तीन दिवसीय सैनिकों का शौर्य प्रदर्शनी संपन्न
Leave a comment
Leave a comment