L19 DESK : झारखंड में आबादी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है,लेकिन पुलिस थानों की संख्या अभी भी जितनी थी उतनी ही है। झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जहां 86955 लोगों की आबादी पर एक थाना है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 105552 लोगों की आबादी पर एक थाना है। झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार की बात करें तो यहां की स्थिति झारखंड से भी बदतर है। यहां शहरी क्षेत्रों में 149020 लोगों की आबादी और ग्रामीण क्षेत्रों में 84667 लोगों की आबादी पर एक थाना है। आंकड़ों के मुताबिक, 75 हजार की आबादी पर एक थाना बनाया जाना चाहिए