L19 DESK : झारखंड विधानसभा बजट सत्र का 12वां दिन आज चल रहा है. 12वें दिन के शुरुआत में ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने होली के दिन हुए गिरिडीह के घोड़थम्मभा में दो समुदायों के बीच झड़प और राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पर बहस करने मांग की. जिसपर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि ये पुलिस और जांच का मुद्दा है. जिसके बाद भाजपा के विधायकों ने हंगामा शुरु कर दिया. हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित हो रहा था. इसे देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्रवाई को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.
