Giridih : जिले के टुंडी मार्ग पर अजीडीह के समीप नगर निगर टोल प्लाजा पर हाईकोर्ट की रोक के बावजूद टोल वसूली करने की शिकायत पर खबर संकलन करने पहुंचे Etv Bharat के संवादाता अमरनाथ सिन्हा पर जबरन टोल वसूली करने वाले गुंडो ने जानलेवा हमला किया। इस हमले से अमरनाथ सिन्हा को बहुत चोटे भी आयी है। उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले से उनके सहयोगी तथा बीच बचाव करने गये दो पत्रकारों को भी गुंडो द्वारा मारा गया।
बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट की रोक के बावजूद नगर निगम द्वारा जबरन टोल वसूली किया जा रहा था। पूर्व में भी इस खबर को अमरनाथ सिन्हा ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। दूबारा सूचना प्राप्त होने के बाद ईटीवी भारत के संवाददाता अमरनाथ सिन्हा टोल प्लाजा खबर संकलन करने पहुंचे थे। खबर संकलन के दौरान गाली गलौज करते हुए सात आठ की संख्या में टोल प्लाजा पर मौजूद गुंडों ने पत्रकार पर लाठी डंडे से हमला करते हुए उन्हें जमीन पर पटक दिया और पिस्तौलनुमा वस्तु को लहराते हुए जान से मारने की बात कहने लगे। साथ ही गुंडों ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर अगली बार खबर बनाने आए तो मारकर फेंक देंगे।
हमले के दौरान दो अन्य पत्रकारों ने जब अमरनाथ सिन्हा को बचाने की बचाने गये तो गुंडों ने उन पर भी हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। सभी को सदर अस्पताल गिरिडीह में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पत्रकार पर हमले की सूचना मिलते ही गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सदर अस्पताल पहुंच कर अमरनाथ सिन्हा से घटना की विस्तृत जानकारी ली।
मंत्री ने कहा कि कोई भी कानून को हांथ में नहीं ले सकता है। इस घटना में जो भी लोग सम्मिलित हैं उन्हें हैं उन्हें कानूनी सजा मिलेगी। मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने ईलाजरत पत्रकारों से मुलाकात कर उचित कार्रवाई करने भरोसा दिलाया है।