RANCHI : जेपीएससी की सिविल सेवा की परीक्षा में अभ्यर्थी अधिकतम उम्र सीमा में कटौती की मांग कर रहे थे. कुछ अभ्यर्थी इस मांग को लेकर हाई कोर्ट गए थे. जहां से हाईकोर्ट ने आयोग को उन 22 अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया था.
इसी को लेकर अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में यह बात कही है कि अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. चालू सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में बताया कि जेपीएससी के सिविल सेवा की परीक्षा में अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा को घटाया जाएगा. अधिकतम उम्र सीमा को 2026 से घटा कर 2022 किया जाएगा. ऐसे में अब संभावना है कि जेपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में जो आवेदन जमा करने की तिथि है शायद वह बढ़ाई जा सकती है.
इसे भी पढ़ें : जेपीएससी की सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा(पीटी) की तिथि में बदलाव, 8 मार्च की जगह 15 मार्च को होगी परीक्षा

भर्ती प्रक्रियाओं में देरी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं की देरी का खामियाजा अभ्यर्थियों को नहीं भुगतना चाहिए. योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देना जरूरी है और इसीलिए हमने अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है. जेपीएससी ने 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में अधिकतम उम्र सीमा 1 अगस्त 2026 रखी थी. जिसे घटाकर 1 अगस्त 2022 किया गया है. गौरतलब है कि इस मामले को लेकर कई अभ्यर्थी हाईकोर्ट गए थे. अभ्यर्थियों कहना है कि जेपीएससी की परीक्षाएं प्रत्येक वर्ष नहीं हुई है इस कारण अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट देनी चाहिए. अब संभावना है की परीक्षा तिथियों मे कुछ बदलाव किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : जेपीएससी ने बढ़ाई आवेदन भरने की तिथि, 103 पदों के लिए होनी है परीक्षा
