L19 DESK : पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो को रांची सिविल कोर्ट से शनिवार को जमानत मिल गई है। शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए शनिवार को अमित महतो की जमानत याचिका को मंजूर कर ली है। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायुक्त मो. शहजाद की अदालत में अमित महतो की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। उनकी ओर से अधिवक्ता सुनील महतो ने पक्ष रखा।
बता दें कि अमित महतो ने 27 जून को सरेंडर किया था। जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में हैं। अमित के खिलाफ पिछले साल विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बाद रांची के धुर्वा थाना में कांड संख्या 208/2022 दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने और बिना अनुमति के सड़क जाम करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं. हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद अमित महतो ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।