PAKUR : सदर प्रखंड अंतर्गत पृथ्वीनगर पंचायत के मुखिया परिवार ने समाजसेवा की दिशा में प्रशंसनीय कदम उठाते हुए एक मिसाल पेश किया है. परिवार ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत देते हुए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराया है. परिवार ने कहा कि यह निःशुल्क एंबुलेंस सेवा अपने व्यक्तिगत फंड से निरंतर जारी रखेंगे. पंचायत के किसी भी मरीज को जरुरत पड़ने पर निःशुल्क एंबुलेंस सेवा ले सकते हैं. तेल से लेकर सारा खर्च मुखिया परिवार ही उठाएगा.
इसे भी पढ़ें : हाथियों के हमले में एक बार फिर 5 ग्रामीणों की मौत, हजारीबाग के चुरचू प्रखंड की घटना
इसमें खास बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति एंबुलेंस के उपयोग के बदले सहायता राशि देना चाहे तो रशीद कटाकर दे सकते हैं. यह सहायता राशि एक फंड में जमा रहेगा. जिसका उपयोग किसी सामाजिक कार्य में ही किया जाएगा. इस संबंध में मुखिया अलिशा परवीन और उनके पति मो. सलीम हुसैन ने बताया कि एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा. यह हमारे परिवार की ओर से पंचायत वासियों के लिए छोटा सा भेंट है. किसी भी समय जरूरत पड़ने पर मरीज के लिए एंबुलेंस का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए किसी भी तरह का खर्च मरीज या उनके परिवार को उठाना नहीं पड़ेगा. अगर कोई सहायता राशि के रूप में देना चाहेंगे, तो रसीद के जरिए सहायता राशि लिया जा सकता है. यह राशि फंड में जमा रहेगा. किसी भी समाज के काम में जरूरत पड़ने पर उस राशि का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
मो. सलीम हुसैन ने कहा कि यह निःशुल्क एंबुलेंस सेवा हमारे परिवार के मुखिया और हमारे आदर्श पिताजी अब्दुल हक साहब के सौजन्य से पंचायत वासियों के लिए है. यहां बताना जरूरी होगा कि अब्दुल हक साहब पृथ्वीनगर पंचायत के नामचीन हस्तियों में शामिल हैं. अब्दुल हक, उनके पुत्र समाजसेवी मो. सलीम हुसैन एवं पुत्रवधू मुखिया आलिशा परवीन ने इसे पंचायत वासियों के लिए एक छोटा सा सेवा बताया है. इसका उद्देश्य यही है कि पंचायत के गरीब परिवारों को समय पर एंबुलेंस की सुविधा मिले. मो. सलीम हुसैन ने कहा कि अक्सर ही समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से मरीज के परिजन परेशान हो जाते हैं. इस परिस्थिति में कई बार मरीजों की जान तक चली जाती है. इस बात को ध्यान में रखते हुए परिवार के सदस्यों ने बैठकर पंचायत वासियों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ें : दुबई में फंसे झारखंड के 14 में से 11 मजदूरों की हुई वतन वापसी
