L19 DESK : क्या आजसू पार्टी को नया केंद्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है? क्या गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा? क्या सुदेश महतो इस पर राजी हो गए हैं या आजसू अब दो गुटों में टूट जाएगा? क्या आजसू पार्टी का एक खेमा चंद्र प्रकाश चौधरी को केंद्रीय अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहता है? या ये महज एक अफवाह है. और आखिर आज हम इस पर बात कर क्यों रहे हैं?
दरअसल, बड़कागांव से विधायक और भाजपा नेता रौशनलाल चौधरी ने आज अपने फेसबुक अकाउंट में एक बदलाव किया. बदलाव उनके कवर फोटो में देखी गई. कवर फोटो में रौशनलाल चौधरी ने तमाम भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं की फोटो रखी है, वहीं, उन्होंने आजसू पार्टी के भी एक नेता की तस्वीर उस कवर फोटो में रखी है लेकिन वो सुदेश महतो की नहीं बल्कि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की है. अब ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गए हैं. कि क्या अब एक खेमा जो चंद्रप्रकाश चौधरी को अपना नेता मानता है वो उन्हें केंद्रीय अध्यक्ष के पद पर देखना चाहते हैं और क्या पार्टी के समर्थक उस बात को लेकर सुदेश महतो पर दबाव बना रहे हैं.
खैर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मांडू विधानसभा से आजसू के एकलौते विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी फिलहाल दिल्ली में हैं. हालांकि, वो दिल्ली क्यों गए हैं इसकी कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं मिली है. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि सभी नेताओं की मुलाकात बीजेपी के आला नेताओं से होगी. उसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि चंद्रप्रकाश चौधरी क्या कदम उठाएंगे. कई जानकारों का यह भी मानना है कि भाजपा चंद्रप्रकाश चौधरी को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का भी प्रस्ताव दे सकती है. हालांकि, अगर वो भाजपा में शामिल होते हैं तो भाजपा उन्हें क्या पद देती है यह भी देखने वाली बात होगी. लेकिन अगर वह भाजपा में शामिल होंगे तो आजसू का एक एक बड़ा धरा चंद्रप्रकाश चौधरी के साथ भाजपा में चला जाएगा, जिसमें मांडू विधायक निर्मल महतो, रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी के अलावा भी कई नेता भाजपा में शामिल हो जाएंगे. और अगर चंद्रप्रकाश चौधरी को आजसू का केंद्रीय अध्यक्ष बना दिया जाता है तब वो भाजपा में नहीं जाएंगे. ये अभी तक मात्र एक कयास हैं जो सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर लिखी गई है.
लेकिन यहां एक बात सोचने और समझने वाली है. चंद्रप्रकाश चैधरी की लोकप्रियता सुदेश महतो के सामने बिल्कुल ही कम है. चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़, गिरिडीह क्षेत्र के नेता है लेकिन सुदेश महतो की फैन फॉलेइंग राज्य के सभी हिस्सों में है. उनके बोलने की शैली, लोगों को अपनी ओर आकर्शित करने की शैली ये तमाम चीजे सुदेश महतो को चंद्रप्रकाश चौधरी से आगे रखती हैं. खैर, अब देखना है कि ये तमाम चीजे जो सामने आ रही हैं उसमें सही में कोई सच्चाई है या ये महज एक अफवाह है. लेकिन रौशनलाल चौधरी ने अपने सोशल मीडिया से सुदेश महतो की तस्वीर क्यों हटाई ये अभी समझ से परे है.