HAZARIBAAGH : अवैध कोयला खन और तस्करी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF ने बड़ी कार्रवाई की है. बड़कागांव क्षेत्र से 150.9 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है.
इसे भी पढ़ों : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के बयान और पोस्ट से झारखंड की राजनीति में हलचल
गृह मंत्रालय के निर्देश और खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत वरिष्ठ कमांडेंट विवेक शर्मा के नेतृत्व में CISF की NTPC-CMP इकाई ने 9 जुलाई की रात बड़कागांव के 13 माइल चौक पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया.
जांच के दौरान अवैध कोयला लदे 2 ट्रकों को उनके चालकों सहित पकड़ा गया. वहीं 2 मोटरसाइकिलों से करीब 450 किलो अवैध कोयला ले जा रहे 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया.
इसी बीच जांच से बचने के लिए 2 अन्य ट्रक नाका तोड़कर फरार हो गए. CISF टीम ने पीछा कर करीब 7 किलोमीटर दूर दोनों ट्रकों को लावारिस हालत में बरामद कर लिया.
हालांकि चालक भागने में सफल रहे.कुल मिलाकर CISF ने 150.9 टन अवैध कोयला, 4 ट्रक और 2 मोटरसाइकिल जब्त कर बड़कागांव थाना पुलिस के हवाले कर दिया.
मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. अवैध कोयला तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क और सरगनाओं की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है. फरार चालकों की तलाश की जा रही है.
CISF ने कहा है कि अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर कार्रवाई और प्रभावी की जाएगी.
इसे भी पढ़ों : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के बयान और पोस्ट से झारखंड की राजनीति में हलचल
