RANCHI : डिजिटल इंडिया की रेस में झारखंड. CM हेमंत सोरेन 8 जुलाई को राष्ट्रीय मंच पर पेश करेंगे राज्य का AI और डिजिटल रोडमैप.रांची: झारखंड अब डिजिटल इंडिया की रेस में बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : वित्तमंत्री की सुरक्षा को लेकर बढ़ा विवाद, बाबूलाल मरांडी ने सरकार और पुलिस व्यवस्था पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही राष्ट्रीय मंच पर राज्य का डिजिटल रोडमैप पेश करेंगे. इसका मकसद AI और डिजिटल तकनीक के जरिए सुशासन को मजबूत करना और निवेश को बढ़ावा देना है.
झारखंड सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और डिजिटल गवर्नेंस पर तेजी से काम कर रही है. इसी सिलसिले में 8 जुलाई को नई दिल्ली में “नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन” कार्यक्रम आयोजित होगा.
इसी मंच पर मुख्यमंत्री झारखंड का डिजिटल रोडमैप पेश करेंगे.इस कार्यक्रम में देश-विदेश की करीब 100 आईटी और AI कंपनियों के प्रतिनिधि, उद्योग विशेषज्ञ और कई राज्यों के अधिकारी शामिल होंगे.
सरकार का कहना है कि AI का इस्तेमाल प्रशासन को तेज, पारदर्शी और आम लोगों के लिए आसान बनाने में किया जाएगा.
इस दौरान राज्य के “AI मिशन” और “ड्राफ्ट AI पॉलिसी 2026” पर भी चर्चा होगी. साथ ही आईटी सेक्टर में निवेश आकर्षित करने की रणनीति पर भी बात होगी.
इसे भी पढ़ें : वित्तमंत्री की सुरक्षा को लेकर बढ़ा विवाद, बाबूलाल मरांडी ने सरकार और पुलिस व्यवस्था पर साधा निशाना
