Ranchi : दिल्ली में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला राजधानी के मालवीय नगर इलाके से सामने आया है, जहां एक होटल में भीषण आग लग गई. हादसा इतना भयानक था कि अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.आग लगते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने और लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों के बेसमेंट में फंसे होने की आशंका है.इससे पहले मुकुंदपुर इलाके में एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद मकान ढह गया था.
इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।वहीं, हाल ही में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की भी एसी ब्लास्ट के कारण मौत हो गई थी. लगातार सामने आ रहे अग्निकांड दिल्ली में फायर सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं.
इसे भी पढ़े : झारखंड के हर गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट सरकार ने बनाई नई डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवारों के प्रति जताया दुख
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण आग हादसे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, DDMA, कैट्स एम्बुलेंस सेवा और अन्य इमरजेंसी एजेंसियों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया.उन्होंने बताया कि राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. दिल्ली सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव चिकित्सा सहायता और जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.
आग हादसे को लेकर SDM जितेंद्र कुमार ने क्या कहा ?
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी भीषण आग को लेकर दक्षिण जिले के SDM और DDMA अधिकारी जितेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि जैसे ही कॉल मिली, तुरंत DDMA सेल को एक्टिवेट कर दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है. कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर होटल संचालित हो रहा था।SDM जितेंद्र कुमार के मुताबिक, आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. अब तक चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि 7 से 8 घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.उन्होंने बताया कि ऊपरी फ्लोर पर फंसे कुछ लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिछाए गए गद्दों पर कूदकर अपनी जान बचाई. फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है.
विधायक सतीश उपाध्याय ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड पर स्थानीय विधायक सतीश उपाध्याय ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया।सतीश उपाध्याय ने कहा कि सुबह करीब 9 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत पूरे सिस्टम को एक्टिव किया गया. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वह खुद भी घटनास्थल पर पहुंचे।विधायक ने कहा कि फिलहाल राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता है, जबकि आग लगने के कारणों का पता बाद में लगाया जाएगा.उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उनकी मुख्यमंत्री से भी बातचीत हुई है। सीएम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.सतीश उपाध्याय ने कहा, “हम बतौर कार्यकर्ता जो भी संभव होगा, वह करेंगे. यह बेहद दुखद घटना है, लेकिन आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
इसे भी पढ़े : रांची के सार्थक सिद्धांत ने हिला दी CBSE की व्यवस्था, चेयरमैन-सचिव पद से हटाए गए
