Aanchal
RANCHI : झारखंड के लिए इस बार का UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम खास रहा है. राज्य के एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है. खास बात यह रही कि झारखंड के टॉप-3 में तीनों स्थान बेटियों ने अपने नाम किए.
इसे भी पढ़ें : आरटीई के तहत आवेदन के लिए बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने ऑनलाइन नामांकन पोर्टल का किया शुभारंभ

दुमका की सुदीपा दत्ता ने ऑल इंडिया रैंक 41 हासिल कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. सुदीपा पहले ही Jharkhand Public Service Commission के माध्यम से सीडीपीओ पद पर चयनित हो चुकी हैं. वहीं बोकारो की अपूर्वा वर्मा ने 42वीं रैंक और बोकारो की ही तेजस्विनी सिंह ने 62वीं रैंक हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया है.

इसके अलावा लातेहार के विपुल गुप्ता को 103वीं रैंक, धनबाद के बाघमारा निवासी शुभम कुमार महतो को 142वीं रैंक और जमशेदपुर के गम्हरिया के आयुष कुमार को 143वीं रैंक मिली है. वहीं गिरिडीह के जमुआ निवासी करण कुमार सेठ को 333वीं रैंक, रांची के डोरंडा मणिटोला के मो. इश्तियाक रहमान को 354वीं रैंक और साहेबगंज की निहारिका सिन्हा को 365वीं रैंक हासिल हुई है. इसके साथ ही धनबाद की श्रुति मोदी को 569वीं और देवघर के चिरंजीव कुमार को 755वीं रैंक मिली है. कुल मिलाकर इस साल का यूपीएससी परिणाम झारखंड के लिए गर्व का विषय बन गया है.
इसे भी पढ़ें : भोलू पासवान का बड़ा कारनामा : SC समुदाय से आकर जनरल सीट पर दर्ज की शानदार जीत
