Arafat
PAKUR : बिना माइनिंग चालान के बालू लदा ट्रैक्टर व गिट्टी लदा एक ट्रक को जब्त किया गया है. जिला खान निरीक्षक के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल पुलिस ने थाना क्षेत्र के काकड़बोना गांव से बिना माइनिंग चालान के बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. जांच के दौरान ट्रैक्टर में कोई वैध कागजात नहीं पाया गया.
इसे भी पढ़ें : “अफवाह” BJP छोड़ पार्टी बदल सकते हैं महागामा के नए मेयर प्रबोध सोरेन, फोन बंद

उधर काशिला के रास्ते से बिना माइनिंग चालान के गिट्टी लदा ट्रक जब्त किया गया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बालू व गिट्टी ढुलाई मामले में छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की गई है. खान निरीक्षक के आवेदन पर चालक व मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया.
