RANCHI : इजराइल ईरान युद्ध के कारण बंद किए गए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे झारखंड सहित देश भर के लोगों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक अपील की है.
इसे भी पढ़ें : बोकारो में 08 से 15 मार्च तक भव्य महिला महोत्सव का होगा आयोजन, उपायुक्त ने विभागों को सौंपा दायित्व

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट लिख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से ‘गल्फ रीज़न’ में फंसे भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की गुजारिश की है. उन्होंने ‘गल्फ रीज़न’ के वर्तमान हालात को चिंताजनक बताया है.
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ‘गल्फ स्टेट्स’ में रह रहे झारखंड के लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें देश और सरकार आपके साथ है. झारखंड सरकार आपकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और आपके साथ खड़ी है.
हेल्पलाइन नंबर
उन्होंने राज्यवासियों के लिए किसी भी तरह की परेशानी में कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
- हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री): 1800-3456-526
- हेल्पलाइन नंबर (लैंडलाइन): 0651-2480083, 0651-2481188, 0651-2480058
- हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432
इस भी पढ़ें : राज्य के ओबीसी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, नियम शिथिल करने की कवायद शुरू
