GODDA : होली पर्व को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. शहर के मुख्य मार्ग में पुलिस ने पदयात्रा कर लोगों से शांतिपूर्ण पर्व मनाने के लिए अपील की है. मुख्य तौर पर सदर एसडीओ वैद्यनाथ उरांव के नेतृत्व में पुलिस वालों की ओर से मुख्य चौक चौराहा पर फ्लैग मार्च किया गया. उनके साथ मुख्य रूप से सदर एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के अलावा प्रशिक्षण डीएसपी कुमार गौरव व थाना प्रभारी दिनेश महली आदि पदाधिकारी साथ-साथ चल रहे थे.
इसे भी पढ़ें : बोकारो में 08 से 15 मार्च तक भव्य महिला महोत्सव का होगा आयोजन, उपायुक्त ने विभागों को सौंपा दायित्व
पुलिस की ओर से मुसलमान के पाक माह रमजान एवं हिंदुओं के रंगों के त्योहार होली पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकालकर आपसी सौहार्द में पर्व मनाने की अपील की गई है. प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से शहर के लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह के असामाजिक कार्यों से दूर रहें. साथ ही किसी की भावना को चोट पहुंचाने का काम नहीं करें. किसी पर जबरदस्ती रंग ना डालें. पर्व की मिठास के लिए त्योहार को मनाए जाने की बातों पर बल दिया गया.
फ्लैग मार्च मुख्य रूप से नगर थाना से निकलकर पुराने समाहरणालय, डीआरडीए चौक, कचहरी चौक, कारगिल चौक, न्यू मार्केट चौक, हटिया चौक आदि स्थानों तक गया. इस दौरान फ्लैग मार्च में दर्जनों पुलिस बल शामिल थे.
