L19 Dhanbad : गोमो रेलवे स्टेशन की प्लेफॉर्म संख्या तीन पर एक गर्भवती यात्री सीढ़ियों से फिसलकर गिर गई। इससे महिला का प्रसव वहीं हो गया। महिला करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर तड़पती रही।इस दौरान नवजात शिशु की मौकै पर ही मौत हो गई। डेढ़ घंटे बाद रेलवे के चिकित्सक डॉ असीम कुमार अपने कर्मचारियों के साथ स्टेशन पर पहुंचे और महिला नर्स ने मृत नवजात की नाभि को काटकर अलग किया। घटना की सूचना पर गोमो आरपीएफ की टीम भी पहुंची।
महिला खून से लथपथ जमीन पर तड़प रही थी। इसके बाद गोमो दक्षिण मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह पहुंचे व स्ट्रेचर पर उठाकर महिला को स्टेशन से बाहर लाया गया। निजी वाहन से उसे तत्काल तोपचांची सीएचसी (कम्युनिटी हेल्थ सेंटर) भेजा गया।घटना के बाद लोगों ने झारखंड सरकार की 108 एंबुलेंस की सुविधा मांगी। लेकिन, 108 एंबुलेंस दो घंटे बाद गोमो पहुंची। तबतक महिला को सीएचसी भेज दिया गया था। वहीं, गोमो तथा तोपचांची में एंबुलेंस नहीं रहने की वजह से महिला को उपलब्ध नहीं करायी जा सकी थी। रेलवे की ओर से भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करायी गई