L19 Chatra : चतरा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सह राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश महासचिव रश्मि प्रकाश आज चतरा सदर प्रखंड और कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र का दौरा की। इस दौरान रश्मि प्रकाश ने सदर प्रखंड के गन्धरिया पंचायत और कान्हाचट्टी प्रखंड के कैंडीनगर पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर उपस्थित लोगों से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रश्मि प्रकाश ने कहा हमारी हेमंत सोरेन की सरकार बेहद संवेदनशील सरकार है। गरीबों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए सरकार आपके द्वार घर-घर पहुँच रही है। लोगों को योजनाओं से आच्छादित कर रही है। व्यापक पैमाने पर लोगों को सर्वजन पेंशन से जोड़ा जा रहा है जो पूरे भारत में एक मिसाल है। इस दौरान राजद महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, मुखिया अनिता देवी, मुखिया अंचला कुमारी, परिषद सदस्य चंद्र देव को विश्व सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव, चतरा प्रमुख धनवा देवी, अरविंद सिंह महेंद्र दांगी,मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार समेत सैकड़ो सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।