L19/Ranchi : टाटा NH-33 पर दशम फॉल थाना क्षेत्र के नाइलगढ़ा गांव के पास रांची से टाटा की ओर जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से एक ट्रक ने धक्का मार दिया। जिसके कारण ट्रैक्टर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक रिंकू गुप्ता घायल हो गया।
स्थानीय लोगों व दशम फॉल पुलिस की मदद से उसे बुडू अनुमंडल अस्पताल ले जाया जा रहा था जिस क्रम में उसकी मौत हो गयी। रिंकू मूल रूप से उत्तर प्रदेश मथुरा का निवासी था। ये दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग 7.30 बजे की है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स में भेज दिया है।