L19 DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव महोत्सव कार्यक्रम को लेकर झारखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने इस मौके पर धरती आबा की जन्मस्थली उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। उनके वंशजों से मुलाकात की। अपनी शालीनता और सादगी के साथ भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली की माटी को अपने फोरहेड पर तिलक के रूप में लगाया। बीते शाम उन्होंने मध्यप्रदेश के चुनावी सभा में कहा था मैं झारखंड जा रहा हूं। वहां भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जाउंगा और वहां की मिट्टी का तिलक करूंगा। उन्होंने जो कहा, वह किया भी। प्रधानमंत्री ने उलिहातू में धरती आबा के वंशजों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना। कार्य्रकम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल थे।