L19/DESK : सीएसपी केन्द्र से पैसा निकालने आई एक किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने से सनसनी फ़ैल गई है। किशोरी ने शनिवार शाम मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन नामजद के अलावा आठ अज्ञात के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
घटना के 40दिन बाद किशोरी अपने स्वजनों के साथ थाना पहुंची। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को सीएसपी केन्द्र छात्रवृत्ति का पैसा निकालने दुमका आई थी। घर लौटते समय रेलवे स्टेशन मुखराली रोड़ पर दो बाइक सवार युवकों ने जबरन बाईक पर बैठा लिया और एक निर्माणाधीन घर में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया । किशोरी ने बताया कि उसके बाद फोन कर इन यूवकों ने अपने और दो साथी को बुलाया। फिर सभी ने दुष्कर्म किया।
यहां से उसे नकटी पहाड़ के समीप जंगल में ले गए वहां पर भी फोन कर चार और साथियों को बुला लिया फिर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम हालत गंभीर होने पर उसे निर्वस्त्र कर बाइक से सड़क किनारे छोड़ कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि दुसरे दिन होश आने के बाद किसी तरह वह घर पहुंची। काफी पुछताछ करने पर शनिवार को उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पीड़िता का न्यायालय में मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।