L19 DESK : साइबर अपराधियो के तलाश में गिरिडीह पहुंचे मुंबई के माता रमा बाई आंबेडकर मार्ग थाना पुलिस ने शनिवार की रात दो अपराधियो को दबोचा। गिरफ्तार अपराधियो में प्रकाश वर्मा और राजा तुरी शामिल है। दूसरे दिन रविवार को मुंबई पुलिस दोनो अपराधियो को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई। माता रमा बाई आंबेडकर मार्ग थाना के एसआई एकनाथ चंद्रकांत के नेतृत्व में थाना के एएसआई रोहित और कांस्टेबल आए हुए थे।
इधर गिरफ्तार अपराधियो में एक अपराधी प्रकाश वर्मा बेंगाबाद के बेलातांड गांव का रहने वाला है। लेकिन छह माह पहले प्रकाश वर्मा गिरिडीह सर्किट हाउस में बतौर मैनेजर काम कर चुका था। जबकि दूसरा अपराधी राजा तुरी मुफ्फसिल थाना इलाके के सेंट्रलपीठ का रहने वाला है। मुंबई थाना के एसआई एकनाथ के अनुसार दोनो अपराधियो ने तीन माह पहले अगस्त में मुंबई के रमा बाई आंबेडकर मार्ग थाना इलाके के हॉस्पिटल संत जार्ज हॉस्पिटल की नर्स ज्योतिषी बराय के बैंक खाते से 50 हजार की ठगी कर लिया था।
इतना ही दो दिन के पूछताछ के दौरान प्रकाश वर्मा और राजा तुरी ने कबूला की वो दोनो मिलकर पिछले कई माह से कई बैंक खाता धारकों के खाते से लाखो रुपए कई फर्जी लिंक भेज कर उड़ा चुके थे। और इसी क्रम में मुंबई के संत जार्ज हॉस्पिटल की नर्स ज्योतिषी के मोबाइल में उनका टूरिज्म पासपोर्ट का डेट खत्म होने का भय दिखाकर रिन्यूअल करने का हवाला देते हुए एक फर्जी लिंक भेजा, और उसके खाते से 50 हजार की ठगी कर ली।
तीन माह पहले अगस्त में दोनो अपराधियो ने नर्स को फर्जी लिंक भेज कर उसके खाते से पैसे उड़ाए, तो इसकी जानकारी भुक्तभोगी नर्स ने मुंबई के रमा बाई आंबेडकर मार्ग थाना पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया। तो आईपी एड्रेस दोनो अपराधियो का गिरिडीह के बेंगाबाद और सेंट्रलपीठ बताया, इसके बाद बीते शनिवार को ही मुंबई पुलिस गिरिडीह पहुंची, और नगर थाना पुलिस के सहयोग से दोनो को दबोचा।