L19 DESK : तिसरी थाना का चौकीदार 25 वर्षीय राहुल यादव पिछले 24 घंटे से गायब है। चौकीदार राहुल के गायब होने से तिसरी के कई तरह की चर्चा है। चर्चा इस बात को लेकर है भी कही उसका कही गो या शराब तस्करो ने अपहरण तो नही कर लिया है। क्योंकि हाल के दिनो मे तिसरी थाना पुलिस ने दो अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया, और बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब और गो तस्करो के खिलाफ कारवाई किया था।
लिहाजा, तिसरी थाना पुलिस को सारा शक इन अवैध कारोबार करने वालो पर ही है। जानकारी के अनुशार चौकीदार राहुल बीते शुक्रवार को ही अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था, उसके बाद से उसका कोई अता पता नही चला। जब सारा दिन राहुल घर नही लौटा, तो परिजन परेशान हो कर थाना पहुंचे। इस दौरान थाना से भी परिजनों को जानकारी मिली की राहुल थाना शुक्रवार को आया ही नहीं। इसके बाद परिजन और तिसरी थाना पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू किया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने जब चौकीदार के मोबाइल पर काल किया। तो रिंग बजा, लेकिन उसका काल किसी ने उठाया नही। वही देर शाम उसका मोबाइल तिसरी के सिकसोरिया की झाड़ी में पड़ा मिला। लिहाजा, उसके अपहरण की आंशका से परिजन और पुलिस भी इंकार नहीं कर रहे है। और उसकी तलाश भी तेज कर दिया है। आसपास के सीमावर्ती इलाकों में उसे खोजा जा रहा है। खास तौर पर तिसरी और जमुई के सीमावर्ती इलाकों में खोजबीन जारी है।