L19/DESK : दिशोम गुरू और झारखंड मुक्ति मोरचा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत नासाज हो गयी है। उन्हें बेहतर चिकित्सा को लेकर नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भरती कराया गया है। दिल्ली से वापस लौटने के क्रम में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबियत अचानक बिगड़ गयी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम ने दिशोम गुरू का इलाज किया, इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार आया।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन दिल्ली से रांची आने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। दिशोम गुरु की तबियत बिगड़ने के बाद एयरपोर्ट से हीं वापस लौटना पड़ गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने पिता के साथ अस्पताल गए थे। शिबू सोरेन को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।