L19/Ranchi : झारखंड राज्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ के झारखंड मंत्रालय घेराव को लेकर प्रशासन अलर्ट में है। इसको देखते हुए 11 सितंबर को धुर्वा के कई इलाकों में सुबह 8 बजे से निषेधाज्ञा लगाने की घोषणा की गई है। झारखंड राज्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ ने 11 सितंबर को प्रभात तारा मैदान से जुलूस निकालते हुए प्रोजेक्ट भवन का घेराव करने और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
बता दें, संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 11 सितंबर को धुर्वा प्रभात तारा मैदान से प्रोजेक्ट भवन घेराव किया जाएगा। रांची सदर एसडीओ ने जारी किए दिशा निर्देश, धुर्वा गोलचक्कर से हटिया चांदनी चौक को जोड़ने वाली सड़क और इसके 200 मीटर के परिधि मे धारा 144 लगाई गई। यह निषेधाज्ञा 11 सितंबर की सुबह 8 बजे से अगले आदेश तक जारी रहेगी।