L19/Ranchi : रांची जिला के मांडर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल, नशे की हालत में पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के वक्त आरोपी की पत्नी मायके गई थी। पीड़िता की उम्र 14 साल है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने मां के मायके जाने के बाद रात में उसे अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।
फिलहाल गुरुवार को मांडर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार की रात लगभग 11 बजे की है। बताया जाता है कि 14 वर्षीय नाबालिग की मां अपने मायके गई हुई थी, इसी बीच रात में उसका पिता नशे में धुत में घर पहुंचा और नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसकी बेटी रोती-बिलखती रही, लेकिन उसकी हैवानियत पर कोई असर नहीं पड़ा, सुबह पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही मांडर पुलिस ने तत्काल गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ईंट भट्ठे पर काम करता है और लगभग एक महीने पहले गांव आया था।