L19/Ranchi : सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने व्यवहार न्यायालय रांची में सरेंडर किया। सरेंडर करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सरेंडर करने के पूर्व उन्होंने नियमित जमानत के लिए याचिका भी दाखिल की है। वर्ष 2022 में विधानसभा घेराव मामले में सरेंडर किया है। विधानसभा घेराव के दौरान उन पर धुर्वा थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विधानसभा घेराव मामले के साथ-साथ एक अन्य मामले में सरेंडर किया है। सिविल कोर्ट की ओर से इस मामले में पूर्व विधायक अमित महतो को दो साल की सजा सुनाई गयी थी।
इसी वजह से उनकी विधानसभा की सदस्यता चली गयी थी। हालांकि बाद में कोर्ट ने दो साल की सजा को घटा कर एक साल कर दिया था। वर्ष 2022 में अमित महतो ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस मामले को लेकर अमित महतो सहित सैकड़ों के खिलाफ धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अमित महतो ने इस मामले में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया । जेल भेजे के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि खतियान आंदोलन के कारण उन्हें जेल जाना पड़ रहा है और यह उन्हें मंजूर है।