L19 DESK : वंदे भारत का बेसब्री से इंतजार कर रहे बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए अब खुशखबरी आ चुकी है। जानकारी के मुताबित बता दे 26 जून को प्रधानमंत्री मोदी पटना रांची वंदे भारत ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं। दो राज्यों को जोड़ने वाली इस ट्रेन को लेकर यात्रियों की दिलचस्पी भी बढ़ती नजर आ रही है कि लोग सोच रहे है कि आखिर इसका किराया कितना होगा और उनका सफर कैसा होगा। 26 जून को पटना रांची वंदेभारत ट्रेन का शुभारंभ होने वाले है। ऐसे में यह ट्रेन पटना से रांची पहुँच कर दिन में ही वापस पटना लौट जाएगी।
आठ बोगी वाले वंदे भारत में छह बोगियां सामान्य चेयरकार की होंगी, जबकि दो बोगी इकोनॉमिक चेयर कार की होंगी। इसमें सामान्य चेयर कार का किराया ₹890 होगा, जबकि इकनोमिक बोगी में सफर करने पर यात्रियों को 1760 रुपए देने होंगे। इसमें बड़ी बात यह है कि कैटरिंग की सुविधा लेने पर अलग से पैसे चुकाने होंगे, क्योंकि किराए में कैटरिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है। आपको बता दे कि पटना-रांची के बीच अच्छी एसी डिलक्स बसों का किराया 800 से 1000 रुपये के बीच है। कुल 408 किमी की दूरी तय करने में वंदेभारत करीब पांच घंटे का समय लेती है. वहीं पटना-रांची के बीच चलने वाली बसें लगभग 9 से 10 घंटे लगती है।
बताया जा रहा है वंदे भारत की एक बोगी में 78 सीटें हैं। इसमें यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी जो आमतौर पर फ्लाइट में उपलब्ध रहती हैं। हर सीट के नीचे मोबाइल चार्जिंग सुविधा दी गई है। साथ ही वाईफाई और जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सामान्य चेयरकार और इकोनॉमिक चेयरकार दोनों में सफर करना बेहद ही आरामदायक और सुकून देने वाला है। सामान्य चेयरकार में एक तरफ 3 सीटें हैं तो दूसरी तरफ 2 सीटें हैं। पर इकोनॉमिक चेयर कार में दोनों तरफ 2-2 सीटें हैं और यह बेहद ही स्पेशियस और सुविधाओं से भरा है।
सीटों को आप 180 डिग्री तक घुमा कर बिल्कुल पीछे की तरफ भी किया जा सकता हैं। इसके अलावा हर बोगी में डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा है। जिस पर ट्रेन की स्पीड, आने वाले स्टेशन और आपको अपने चुने हुए स्टेशन तक पहुंचने क्या समय लगेगा, सब डिस्प्ले बोर्ड मेन दिखेगा। बता दे कि यह ट्रेन पटना से सुबह 6:55 बजे चलेगी और दोपहर 1:00 बजे रांची पहुंचेगी। इसके बाद रांची से यह ट्रेन दोपहर 2:25 बजे चलेगी और रात 8:25 बजे पटना वापस आएगी। हालांकि ट्रेन की टाइमिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी सूचना जारी नहीं की गई है।