L19 DESK : झारखंड की एक हिंदू युवती को उसके बच्चे सहित महाराष्ट्र में बंधक बनाकर रखे का खुलासा हुआ। युवती ने परिजनों को फोन कर उसे छुड़ाने की गुहार लगाई है। युवती ने परिजनों से कहा कि वह घर लौटना चाहती है लेकिन उसे बंधक बनाकर रखने वाला मोहम्मद शेख उसे झारखंड नहीं आने दे रहा। युवती के साथ उसका 5 साल का बच्चा भी है। युवती मार्च महीने से ही लापता थी। अब जाकर उसका पता चला है लेकिन परिजनों से मिलने का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है। परिजनों ने पुलिस से मांग रही है मद्दत। रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र की रहने वाली पार्वती देवी मार्च 2023 में लापता हुई थी। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली।
अब पार्वती ने खुद फोन कर जानकारी दी है कि वह अपने 5 साल के बेटे के साथ महाराष्ट्र के लातूर में बंधक बनाकर रखी गई है। बंधक बनाने वाले शख्स का नाम मोहम्मद शेख है जो झारखंड के साहिबगंज जिले का रहने वाला है। इधर, बेटी का फोन आने के बाद पार्वती की मां एतवारी देवी ने तुपुदाना ओपी में मोहम्मद शेख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई है। एतवारी ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च 2023 को उनकी पुत्री पार्वती देवी अपने पांच साल के पुत्र के साथ गायब हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
इसी बीच उनके पुत्र शंकर नायक से पार्वती की फोन पर बात हुई। उसने उसे बताया कि वह महाराष्ट्र के लातूर में है। वह साहेबगंज के रहने वाले मो शेख के साथ है। वह घर आना चाह रही है, लेकिन मो शेख उसे आने नहीं दे रहा है। जब शंकर ने मो शेख से फोन पर बात की तो उसने कहा कि पार्वती को वह ट्रेन में बैठा देगा। लेकिन अब तक पार्वती घर नहीं लौटी है। एतवारी ने पुलिस को बताया कि मो शेख ने जबरन उसे अपने पास रखा है और उसे रांची आने नहीं दे रहा है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।