L19 DESK : सुलतानगंज अगुवानी फोरलेन पुल रविवार शाम तेज हवा के साथ फोरलेन पुल का पाया और पूरा पुल गिर गया। बता दे कि इस पूल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में था। जिसके बाद अब इसके गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। लोगों को जानकारी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गयी, जिसके बाद हजारो लोग मौके पर पहुंचने लगे। सोशल मीडिया पर निर्माणाधीन पुल गिरने का वीडियो वायरल होने लगा।
काम में लगे कर्मी और मजदूरों को शायद इस अनुमानित हादसे की भनक पहले ही लग चुकी थी इसलिए वो सतर्क थे। हालाकि घटना के दौरान एक कर्मी के लापता होने खबर सामने आ रही है।बता दे कि शाम करीब 5:30 बजे बहुत ही तेज आवाज के साथ पुल ध्वस्त हो गया। लगभग दो किलोमीटर तक तेज आवाज सुना गया। बताया गया कि सुबह से ही पुल का कुछ हिस्सा गंगा में गिर रहा गंगा के ऊपर 500 मीटर में मलबा भी बिखरा पड़ा है।