
L19 DESK : राज्य एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है। इस बीच गोड्डा में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा इस प्रमंडल के अन्य जिलों में भी पारा या तो 43 के पार रहा या उसके करीब। हालांकि, पलामू और रांची का तापमान कम है उधर, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 8 जून तक झारखंड में गर्मी और झुलसाएगी। इस दौरान लू भी चलने की संभावना भी है।
पिछले 24 घंटे में तापमान में हुए आंशिक बदलाव
झारखंड के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में आंशिक बदलाव हुए हैं। वहीं संताल क्षेत्र में तापमान एक से दो डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है। गोड्डा में यह पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 2 डिग्री तक पारा बढ़ा है। यहां अन्य जिलों के तापमान में भी करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
इधर, रविवार को रांची का पारा 38.8 और मेदिनीनगर का पारा 42 डिग्री पर रहा। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी सहित राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान लू चलने के आसार हैं। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान बढ़ सकती है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।
| जिला | न्यूनतम | अधिकतम |
| गोड्डा | 24.8 | 45 |
| साहिबगंज | 24.8 | 42.1 |
| पाकुड़ | 26.3 | 42.3 |
| मेदिनीनगर | 28.9 | 42.0 |
| जमशेदपुर | 40.0 | 40.0 |
| रामगढ़ | 24.6 | 40.1 |
| बोकारो | 25.6 | 40.0 |
| रांची | 25.4 | 38.8 |
