L19/Ranchi : रांची-पटना और रांची-हावड़ा के बाद अब जमशेदपुर-हावड़ा के लिए राज्य को तीसरी वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन मिलने वाली है। वहीं, मई के बदले अब जून में रांची-पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा। चार महीने बाद रांची-हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्स्प्रेस पटरी पर दौड़ेगी। बाद में जमशेदपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा, हालांकि इसकी अभी तक किसी तिथि की घोषणा नहीं हुई है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुरी में वंदे भारत ट्रेन के उदघाटन कार्यक्रम को लेकर यह जानकारी दी है कि भविष्य में और भी वंदे भारत का परिचालन होगा। रांची-पटना के लिए 16 बोगी वाली वंदे भारत ट्रेन मिलने की उम्मीद है। पहले आठ बोगी मिलने की संभावना थी। 16 बोगी मिलने से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी। रांची से पटना के बीच की दूरी 6 घंटा से 6.15 घंटे में तय होगी।
ट्रायल के बाद ही ट्रेन को चलाने की तिथि होगी निर्धारित
रेल मंत्री ने बताया कि राज्य को 16 बोगी की ही ट्रेन मिलेगी। अब तक जितनी भी जगहों पर वंदे भारत एक्स्प्रेस का उद्घाटन किया गया है, वहां ट्रेन का रैक 20 दिन पहले उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे में संबंधित डिवीजन द्वारा ट्रेन चलाने के पहले ट्रायल किया जाता है। तीन बार ट्रेन को पटरियों पर दौड़ाया जाता है। जैसे पुरी-हावड़ा के बीच तीन बार ट्रायल किया गया था। इसके बाद ही ट्रेन को चलाने के लिए तिथि तय की जाती है। संभावना है कि रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा।
बीआइटी मेसरा स्टेशन से ट्रेन चलाने की तैयारी
वंदे भारत को बीआइटी मेसरा से चलाने की तैयारी शुरु हो गई है। इसे लेकर हटिया स्टेशन पर रंग-रोगन, साफ-सफाई का काम तेजी गति से चल रहा है। पटरियों की भी रंगाई चल रही है। प्लेटफार्म पर टूटे स्लैब का मेंटेनेंस किया जा रहा है ट्रेन पर पथराव न हो, इसके लिए आरपीएफ की विशेष तैनाती भी की जाएगी। रांची रेल मंडल में बीते 12 महीने में 18 दफा अलग- अलग ट्रेनों पर पथराव हुआ है। इसमें शीशे को ही टारगेट किया जाता है।
इसके लिए गाँव के लोगों को आरपीफ के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। रांची में उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी जोरों पररांची-पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन के परिचालन की तैयारी को लेकर रांची मंडल विभिन्न डिवीजन में हो रहे उद्घाटन कार्यक्रम के बाद अपनी तैयार की समीक्षा कर रहा है। अपने कर्मियों को भेज कर संबंधित क्षेत्र की तैयारी का जायजा भी ले रहा है। ताकि रांची का कार्यक्रम बढ़िया रहे और यात्रियों को कोई परेशानी न हो। रांची रेल मंडल के डीआरएम भी पुरी स्टेशन पहुंचे थे ।