
L19/PALAMU : पलामू जिला के चियांकी स्थित 112 बटालियन मुख्यालय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। बताया जाता है कि मृत जवान की पहचान 31 वर्षीय प्रांजल नाथ के रूप में की गई है। वह असम के रहने वाले थे। साथियों ने बताया कि प्रांजल ने सोमवार 3 बजे खुद को गोली मार ली। इस समय अधिकांश जवान अपने-अपने बैरक में सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर सब भागे। मृत जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी गई है। वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
