संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त केंद्रीय पुलिस बल की नियुक्ति सुनिश्चित करने हेतु एनडीए के प्रतिनिधियों ने सौंपा निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र बताया की संवेदनशील बूथों पर असामाजिक तत्वों द्वारा रोज किया जा रहा माहौल खराब और पत्र द्वारा सूचित किया की 23-रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 में निम्न बूथ अति संवेदनशील है। चुनाव पूर्व ही असमाजिक तत्वों द्वारा निम्न बूथों पर माहौल को रोज खराब किया जा रहा है ताकि आम जनता डर से निम्न बूथों पर चुनाव के दिन मतदान हेतु उपस्थित न हो पाए। इन बूथों पर 27 फरवरी 2023 को चुनाव के दिन कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा भारी हंगामा किया जा सकता है। पूर्व में हुए चुनाव में भी निम्न बूथों पर हंगामा हुआ था और अराजकता की स्थिति बन गई थी। सुधीर श्रीवास्तव, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी वनमाली मंडल एवं नईम अंसारी, हरीश सिंह, ओम वर्मा तथा चेतन प्रकाश ने निर्वाचन पदाधिकारी को सौपा पत्र और संवेदनशील बूथों पर भारी मात्रा में केंद्रीय बल की नियुक्ति के लिए निवेदन किया ।