Arafat
PAKUR : हिरणपुर-जामपुर में सोमवार को आदिवासी परम्परा का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जहां पुत्री के निधन पर आयोजित विशाल भण्डान दोन कार्यक्रम में सेकड़ों लोगों ने भाग लेकर कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति का लुत्फ उठाया. अपनी परम्परागत नृत्य की प्रस्तुति दी. गांव के मिस्त्री बास्की की करीब 15 वर्षीय पुत्री अनिता बास्की का निधन एक वर्ष पूर्व हो गया था. इसको लेकर पिता ने भण्डान दोन का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें हिरणपुर सहित लिट्टीपाड़ा , अमड़ापाड़ा , बंगाल के भी करीब 30 परम्परागत नृत्य मंडलियों ने भाग लेकर काफी उत्साह के साथ अपनी-अपनी प्रस्तुति दी. जिसे देखने के लिए काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : जेटीडीसी में ₹10.40 करोड़ के हेराफेरी के मामले में ईडी द्वारा जांच की कार्रवाई शुरू
कलाकारों द्वारा अन्य विभिन्न प्रकार के मनमोहक कला की प्रस्तुति दी गई. सभी दलों को अलग-अलग रूप से भोजन के लिए 10 किलो चावल व पांच किलो आलू दी गई. जो अपने स्तर से भोजन बनाकर खाएंगे. दिवंगत पुत्री के पिता ने बताया कि यह भण्डान दोन कार्यक्रम है. पुत्री की मृत्यु पर यह कार्यक्रम आयोजित की गई है. जो हमारे परम्परा अनुरूप है. इस कार्यक्रम में शामिल नृत्य दलों के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को क्रमश हारमोनियम व टुमदा-तामाक देकर पुरस्कृत किया जाएगा. इस अवसर पर होपोन बाबू हांसदा, सेन्तु सोरेन, मानवेल किस्कु आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
