
L19 DESK : हार्ट अटैक से पलामू पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा और एसडीपीओ सुजीत कुमार पुलिस लाइन पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों जवान बिहार के रहने वाले थे। मृतक जवानों में एक प्रकाश किरण बिहार के लखीसराय रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, दूसरे जनार्दन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों जवानों को शराब पीने की लत थी. सोमवार की रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
