RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित किया जायेगा. लोक कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा.
शिबू सोरेन को आदिवासियों के सबसे बड़े प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता है. उन्हें दिशोम गुरु भी कहा जाता है जिसका अर्थ पूरे क्षेत्र का मार्गदर्शक होता है. सही मायने में वह आदिवासियों सहित सदानों के भी मार्गदर्शक थे. उनके नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य आंदोलन की लड़ाई अंजाम तक पहुंची.

वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रहे. उनके पुत्र हेमन्त सोरेन वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं. शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य और अध्यक्ष भी रहे हैं. उनका जन्म 11 जनवरी 1994 एवं मृत्यु 4 अगस्त 2025 को हुआ.
मरणोपरांत उनको पद्मभूषण से सम्मानित करने की खबर से पूरा झारखंड खुशी से झूम उठा है.
इसे भी पढ़ें : जादू-टोना के अंधविश्वास ने 7 वर्षीय मासूम की जान ले ली
