
L19/Hazaribagh : जिले के चौपारण प्रखंड जीटी रोड दनुआ घाटी में एक बार फिर सड़क दुर्घटना हुई है। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी। शनिवार को सुबह में दनुआ घाटी के हथिया बाबा जरलाहीटांड के समीप एक – एक कर तीन वाहन की टक्कर एक साथ हो गई। आगे चल रहे वाहन ने अपना नियंत्रण खो दिया और उसके पीछे चल रहे दो ट्रक भी इस हादसे का शिकार हो गये। इस रास्ते पर अक्सर दुर्घटना होती रहती है। रास्ते में ढलान होने के कारण गाड़ी अचानक बेकाबू हो गयी, पीछे से आ रहे दोनों ट्रक की टक्कर हो जाती है। दुर्घटना के बाद दनुआ घाटी रास्ता पूरी तरह जाम हो गया।
स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा चोरदाहा चेकपोस्ट के पुलिस अधिकारी और जवान घटना स्थल पहुंचे। थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने जीटी रोड पर कैंप कर पहले दोनों तरफ के वाहनों को रोकवा कर दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया गया। दो घंटे के प्रयास से एक लेन का आवाजाही शुरू कर दिया गया। बताया जरहा है की वाहनो के चालक-खलासी सुरक्षित है। दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को काफी क्षति हुई है और ट्रक में लदा लोहे के पाइप सड़क पर बिखर गया, प्रशासन ने रास्ता साफ कर दिया है।
