Nakib Ziya
RANCHI : झारखंड में मौसम अब पूरी तरह करवट ले चुका है. आने वाले कई दिनों तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के संकेत हैं. आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और धूप का असर लगातार बढ़ेगा.
इसे भी पढ़ें : हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सदस्य, राष्ट्रपति ने किया मनोनयन
राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. जिससे गर्मी का एहसास साफ तौर पर होने लगा है.
शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया. जहां पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि मेदिनीनगर में पारा 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार. आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है. जिससे गर्मी और तेज होने के आसार हैं. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें : बिहार में सियासी हलचल तेज, क्या बदलने वाला है मुख्यमंत्री का चेहरा
